सरडी में चार दिवसीय सरस्वती पूजा का विसर्जन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकालकर आसपास के चौक चौराहे एवं गली मुहल्ले का भ्रमण करते समीप के जल स्रोत पहुंचकर नम आंखों से विसर्जन किया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चिह्नित जगहों पर प्राण प्रतिष्ठित किए गए प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकालकर जलाशयो में विसर्जन किया गया। इस दौरान सरस्वती पूजा समिति सरडी द्वारा भव्य विसर्जन यात्रा निकालकर मां सरस्वती की जयकारे लगाते आसपास के गली मुहल्ले का भ्रमण किया गया। सरस्वती पूजा समिति सरडी संरक्षक रेवा यादव, सह संरक्षक दीपक चिकनजूरी, बंटी, दिनेश राजवाड़े, महेंद्र राजवाड़े, परमानंद रजवाडे, श्री राम दुबे, अमोल सिंह, समिति के अध्यक्ष गणेश राजवाड़े, देवा, शिव भजन, नितेश सिंह, अजीत, रामकुमार, पुष्पेंद्र, अमन दुबे, राम यादव, राहुल, मनीष, रमेंद्र, आशीष, जग साय, ओम राजवाड़े, संजू बाबा, शेरा, मोनू, दीपांकर, राजा आदि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours