कांग्रेस के गलत चुनाव का परिणाम
बैकुंठपुर।
पटना नपं चुनाव में भाजपा की गायत्री सिंह को 1293 मत मिले । वहीं पर उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रसूल कुरैशी को 1184 मत प्राप्त हुए । जबकि बताया जा रहा है कि रेशम कुरैशी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था किंतु कांग्रेस से टिकट न मिलने के करण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा । वहीं पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार श्रद्धा प्रकाश पांडे को 886 मत प्राप्त हुए वो तीसरे स्थान पर रहीं । यदि कांग्रेस सही ढंग से टिकट वितरण करती तो कांग्रेस को 2045 मत प्राप्त हुए होते यह कहना है जानकारों का । वहीं पर अन्य उम्मीदवारों में पिंकी गुप्ता 205, उषा पांडे 77एवं नोट को भी 13 मत प्राप्त हुए।

+ There are no comments
Add yours