गांव, गरीब और किसानो तक सरकार की योजनाओ को पहुॅचाना ही जिम्मेदारी-भइयालाल राजवाडे
पंचायत चुनाव में जीत पर विधायक ने दी बधाई, कहा परिश्रम का परिणाम और जनता का आर्शिवाद
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे जिनकी राजनितिक प्रतिष्ठा इस पंचायत चुनाव में दाव पर लगी हुई थी। चुनाव परिणाम में कई असंभव सीटो पर मिली काबयाबी ने उनके सभी राजनितिक आलोचको को करारा जवाब दे दिया है। और परिणाम ने यह दिखा दिया कि जनता में उनका भरोसा अब भी विधानसभा चुनाव की तरह कायम है।
भइयालाल राजवाडे ने पंचायत चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप सबकी यह जीत हमारी पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। जीत से गदगद श्री राजवाडे ने कहा कि बीजेपी 2023 का विधानसभा चुनाव में जीत के बडे अंतर को और बडा कर दिया
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में विकास के महत्वपूर्ण कार्य संचालित होते हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यो, जनपद सदस्यो एवं सरपंच व पंचो से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है।
उन्होने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान की सीधी मदद करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इन समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों स्थानीय प्रशासन को सहयोग सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

+ There are no comments
Add yours