बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुंठपुर के बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में संजीवनी सीबीसीसी यूएसए, कैंसर हॉस्पिटल से आये डॉ. एम. काथीवरन क्लीनिकल एडमिन एवं अमित कुमार साहू एच आर एक्सक्यूटिव ने संस्था में आकर छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस कैंपस प्लेसमेंट में कुल 21 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें जिसमें शत प्रतिषत छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना सैम्यूल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को प्ररित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत भविष्य में और भी बड़े अवसरों के द्वार खोलेगी। प्राचार्या ने आगे कहा कि संस्था हमेषा छात्राओं के साथ है, और उनकी सफलता में सहयोग देता रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज के षिक्षकगण और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह शानदार प्रदर्षन कॉलेज के लिए गर्व की बात है और प्रषिक्षण के उच्चरत स्तर से प्राप्त परिणाम हमेषा सकारात्मक होते हैं। संजीवनी सीबीसीसी यूएसए, कैंसर हॉस्पिटल रायपुर। चयनित छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्हें अस्पताल में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया। यह सफलता संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह छात्र-छात्राओं के उत्कृष्टता की दिषा में एक नई शुरूआत है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours