तेज हवाओ संग बारिश व ओले ने मचाई तबाही, किसानों ने की मुआवजा मांग
बैकुंठपुर
तेज हवाओं के साथ बारिश होने से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को रातभर रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बरसात होती रही। जिसके किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धरती पर गिर गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानो का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश होने से अधिकतर गेहूं धरती पर गिर गए है। इसके गेहूं की पैदावार में काफी कमी आने की संभावना है। साथ ही कटाई करने वाले मजदूर भी अपनी मजदूरी बढ़ा देते हैं।
बारिश और ओलावृष्टि से हुए इस नुकसान के बाद किसानों को अब सरकार से मदद की दरकार है। सभी किसान कह रहे हैं की पल भर में उनकी मेहनत पर पानी फिर गया ऐसे में उन्हें सरकार से कुछ मुआवजा मिलना चाहिए। इस बदलते मौसम से कई जगहों पर किसानों की दलहन की फसलें प्रभावित हुई है ऐसा ही हाल प्रदेश के जिले का है। जहां बारिश और हल्के ओले गिरने से किसानों की फसलें बुरी तरह खराब हो गई हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें खराब हो गई हैं। इसके अलावा, आम के पेड़ों पर जो बौर आया था, वह भी गिर गया है।

+ There are no comments
Add yours