दुर्ग के दरिंदो को मिले एैसी सजा की अपराध से पहले अपराधी कांपे- भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

दुर्ग में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना पर बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाडे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला, सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि जल्द से जल्द दोषियो पर एैसी कार्यवाई की जाए जो प्रदेश के लिए नजीर बन जाये। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours