25 तक कर सकते हैं बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन
बैकुंठपुर
न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बैकुंठपुर द्वारा बीएससी नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्धारा आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक होगी। वही पर त्रुटि सुधार की तारिख 26 अप्रैल होगी।
न्यू लाइफ के प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रो के लिए बीएससी नर्सिंग हेतु प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 29 अप्रैल गुरूवार एवं समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी।
गौरतलब हो कि बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हेतु राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी हेतु नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैंक आफ इंडिया के बगल में मेन रोड बैकुंठपुर, जिला कोरिया स्थित संस्था के कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

+ There are no comments
Add yours