सो पीस बने वाटर फिल्टरो की तत्काल हो मरम्मत ताकि लोगो को मिले ठंडा पेयजल
बैकुंठपुर
गर्मी के दिनों में लोगों को स्वच्छ ठंडा पानी पीने के लिए मिले इसके लिए बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र में विधायक, अध्यक्ष व पार्षद निधि से लगभग 8 से 10 स्थानो पर पूर्व में वाटर फिल्टर लगवाया गया था। अनुराग दुबे का कहना है कि वर्तमान में कोई भी वाटर फिल्टर में ठंडा पानी उपलब्ध नहीं है सभी का मोटर कंप्रेसर बिगड़ा हुआ है

इसकी शिकायत महीने भर पहले नगर पालिका में की गई थी पर आज तक इन वाटर फिल्टर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मेनटनेंस नही होने के कारण वाटर फिल्टर कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं । क्षेत्र में पड रही भीष्ण गर्मी के मददेनतर शो पीस बने इन वाटर फिल्टर की तत्काल मरम्मत कराया जाये जिससे लोगों को स्वच्छ ठंडा पानी से उपलब्ध हो सके।



+ There are no comments
Add yours