गौ विज्ञान परीक्षा अभियान प्रथम विजेता को मिलेगा 51,000 और 3100 इनाम

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ में गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025 में इस बार प्रथम विजेता को मिलेगा 51,000 का इनाम के तौर पर दिया जायेगा जबकि जिलास्तर पर प्रथम आने वाले को 3100 दिया जायेगा। गौ विज्ञान परीक्षा अभियान का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा किया जायेगा।

इस सबंध में विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि गौमाता के प्रति श्रद्धा भाव जागृत करने, विद्यार्थियों को गाय का विज्ञान बताने, सड़कों से गाय की घरों की ओर घर वापसी कराने एवं घर-घर शाक वाटिका के निर्माण को प्रोत्साहित करने आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा में अपने अपने घरों के बच्चों को अवश्य सहभागी बनाए।

उन्होने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो केवल आध्यात्मिक संतोष ही नहीं देती, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस वर्ष अभियान में गौसेवा के साथ-साथ घर-घर किचन गार्डन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जो जनस्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक उपयोगी कदम है।

4 नवंबर को होगी प्रदेशव्यापी गौ विज्ञान परीक्षा

आगामी 4 नवम्बर 2025 को पूरे राज्य में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आम जनता, विशेषकर विद्यार्थियों को गौवंश के महत्व, ग्लोबल वार्मिंग में इसके योगदान, पंचगव्य की वैज्ञानिक विशेषताओं और पर्यावरणीय संतुलन में इसकी भूमिका से अवगत कराना है।

इन श्रेणियों में होगी परीक्षा

  1. माध्यमिक (कक्षा 9-10)
  2. उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12)
  3. महाविद्यालय स्तर (कॉलेज छात्र)

पुरस्कारों की घोषणा

  1. प्रथम स्थान 51,000
  2. द्वितीय स्थान 31,000
  3. तृतीय स्थान 21,000

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में

  1. प्रथम 3,100
  2. द्वितीय 2,100
  3. तृतीय 1,100

हर प्रतिभागी को मिलेगा गौ विज्ञान ग्रंथ और प्रमाण पत्र

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गौ विज्ञान ग्रंथ और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य या गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क करके पंजीयन करा सकते हैं। पिछले वर्ष इस परीक्षा में 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार भी समिति ने एक लाख से अधिक प्रतिभागियों का लक्ष्य तय किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours