नये एसपी कार्यालय का विरोध कांग्रेस की ओछी मांश्किता – देवेन्द्र तिवारी
बैकुंठपुर।
एसपी कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बयान जारी किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के संपूर्ण विकास का मैप तैयार किया है। जिला प्रशासन और बैकुंठपुर विधायक द्वारा स्थल चयन का कॉंग्रेस द्वारा विरोध करना राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अन्यत्र स्थापित होते ही महाविद्यालय की भूमि में वृद्धि हो जाएगा। हम सभी को जिला मुख्यालय के सम्पूर्ण विकास के लिए एकमत होकर कार्य करना चाहिए। श्री तिवारी ने महाविद्यालय परिवार को आश्वस्त किया है कि शिक्षा के हितों के संरक्षण और विकास के लिए प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक एवं सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका सकारात्मक रहेगी।


+ There are no comments
Add yours