बैकुंठपुर में वन विभाग की कार्रवाई…….अवैध सागौन परिवहन के आरोपी फरार, वाहन राजसात, लकड़ी जब्त
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोरिया वनमंडल, बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत में वाहन को सागौन की लकड़ी समेत पकडा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में सर्किल छिंदडांड एवं जमगना के कर्मचारियों द्वारा शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में रात्रि गस्त के दौरान बीट जगदीपुर से संदिग्धता के आधार पर पीछा करते हुए ग्राम उरमदुग्गा में अशोक लीलेंड वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 4667 को पकड़ा गया। जिसमें अवैध सागौन लठ्ठा 03 नग लोड था जिसे जप्त कर कार्यवाही किया गया।

इस दौरान वाहन चालक समेंत उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में फरार हो गया । जबकि वाहन एवं उसमें लोड की लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम कार्यालय पहुंची । जहां पर सागौन की लकड़ी को जप्त किया गया। जिसका मूल्य लगभग 50 हजार बताया जा रहा है वहीं पर वाहन को राजसात कर आगे की कार्रवाई के लिए बैकुंठपुर उपवनमंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा को भेज दिया गया है एवं इसकी सूचना थाना पटना एवं जिला न्यायालय बैकुंठपुर को भी दे दी गई है । कार्रवाई के दौरान वनपरिष्क्षेत्राधिकारी भगन राम खेस, छत्रपाल, सुधाकर पुरी, विश्वनाथ सिंह, मंगल साय, कमल सिंह व अमोल साहब वन कर्मचारी पूरी कार्रवाई में अपनी हिम्मत का परिचय दिया ।
आरोपी फरार होने में कामयाब
लकड़ी जंगल से अवैध रूप से काटकर लाई गई थी। मौके से वन विभाग ने वाहन और 03 नग सागौन की लकड़ी जब्त की है। आरोपी समेत 01 अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गये। जबकि कार्यवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 तहत कार्रवाई की गई है।
सागौन प्लांटेशन की सुरक्षा पर सवाल
जानकारो की माने तो वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर के जगदीशपुर सागौन प्लांटेशन के पेड़ काटकर तस्करी कर लाखो कमा रहे हैं। जिसमें वन विभाग के लोगो साठगांठ जिस तरह से कटाई की जाती है वह संभव नही कहा जा सकता है। बीत एक दशक से यहा पर तस्कर सक्रिय हैं।
की जा रही है कार्यवाई
जंगल बचाने के लिए वन विभाग किसी भी तरह कोई समझौता नहीं करेगा। पेड काटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि आरोपी भागने के कामयाब हो गये।
अखिलेश मिश्रा, उपवनमंडलाधिकारी, बैकुंठपुर वनमंडल



+ There are no comments
Add yours