बैकुंठपुर विधायक ने अटल परिसर का किया लोकार्पण…….पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश एवं युवाओं के लिए एक आदर्श – भईयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने आज बैकुंठपुर में अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होने बैकुंठपुर नगर पालिका द्धारा निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ निर्माण किया है। वे देश और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक अद्भूत कवि, चिंतक, विचारक, राष्ट्रभक्त एवं राजनैतिक क्षेत्र में राजनेता के रूप में विख्यात रहे हैं और विश्व मानसपटल पर 50 वर्षों में लगातार ग्राफ बढ़ता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक जीवन के सफर का स्मरण किया। उन्होने ने कहा कि आजीवन सक्रिय रहते हुए, उन्होंने राष्ट्रहित के लिए कार्य किया तथा देश के विकास में अपना योगदान दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा बहुत कम समय में एक शानदार अटल परिसर का निर्माण किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक थे। जिसके कारण उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। जिसके कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

नपाध्यक्ष नविता शिवहरे ने प्रदेश के सभी निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। उनकी स्मृति में क्षेत्र में सभी के सहयोग एवं सहभागिता से बहुत अच्छा अटल परिसर का निर्माण हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours