कार्यकर्ताओ के मेहनत से संगठन और मजबूत होगा- राहुल टिकरिहा

Estimated read time 1 min read

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत

बैकुंठपुर ।

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्याक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरिया प्रवास पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने जगह जगह फूल-मलाओं से स्वागत किया, साथ ही विशाल बाईक रैली के माध्यम से भी स्वागत किया। मानस भवन मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम मे नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा युवा मोर्चा के साथियो ने पूरे उत्साह के युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का स्वागत किया है, उन्होंने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षशील होते हैं, उनके लगन और मेहनत का परिणाम है कि संगठन और भी मजबूत हुआ है। युवा मोर्चा भाजपा के रीढ़ की हड्डी के समान है, आज के युवा पीढ़ी को देश हित एवं राष्ट्र हित के लिए आगे आना चाहिए।

प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके बाद लगातार जिला प्रवास एवं संभागीय बैठक का दौर चल रहा है, उन्होंने कहा, कोरिया जिले के कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है उसके लिए मै आभार धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि, युवाओं के इस उत्साह और मेहनत से संगठन और मजबूत होगा, पार्टी कार्यक्रम के माध्यम से नए युवाओं को पार्टी मे जोड़ेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला उपाध्याय शैलेष शिवहरे, कपिल जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री प्रखर गुप्ता, कुणाल जायसवाल, मनोज साहू, अनिल राजवाड़े, रमेश तिवारी, साक्षी सिंह, रोशन राजवाड़े, दिलीप राजवाड़े, संतोष राजवाड़े, आशीष यादव, प्रवेन्द्र सिंह, सुरेश राजवाड़े, पारस राजवाड़े, अनिल राजवाड़े, विकास दुबे, अभय दुबे, सुमित गुप्ता, महेन्द्र सिंह, संत सिंह, उमेश साहू, विवेक जायसवाल, ध्रुव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours