भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर सोसल मिडिया में मानमर्दन का आरोप…….थाने पहुॅचा मामला……..क्षुब्द कोरिया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाडे ने थाने में की शिकायत

Estimated read time 0 min read

क्षुब्द कोरिया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाडे ने थाने में की शिकायत

बैकुंठपुर।

दुनिया के सबसे बडी व पार्टी विद डिफरेंस का हाल अब कोरिया में बुरा नजर आ रहा हैं कोरिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष की धमतरी में फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले के बाद अब कोरिया में एक और केस सामने आया है। जिससे अब साबित हो गया है कि भाजपा की पार्टी विद डिफरेंस कुछ नही बचा है। भाजयुमो के एक नेताजी ने अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष का सोसल मिडिया में मान मर्दन कर दिया । जिससे क्षुब्द होकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को थाने की शरण में जाने को विवश होना पडा। पीड़िता का कहना है कि महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया एवं सभापति, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के द्धारा थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नाम लिखे पत्र मांग करते हुए कहा है कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार सत्येन्द्र कुमार राजवाडे द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से मेरे विरुद्ध झूठा प्रचार करने, मानहानि करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

धर्मवती राजवाडे सत्येन्द्र कुमार राजवाडे निवासी जूनापारा, बैकुंठपुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो की अपराधिक गतिविधियों और मेरे प्रति द्वेषपूर्ण रवैये के विरुद्ध प्रस्तुत कर रही हूँ। मामले का विवरण निम्नानुसार है । षड्यंत्र और फर्जी शिकायतः सत्येन्द्र राजवाडे द्वारा लगातार मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने पूर्व में राजेश राजवाडे पिता रामसाय, निवासी जूनापारा के नाम का उपयोग करते हुए मेरे खिलाफ एक फर्जी आवेदन/शिकायत की थी। जबकि राजेश राजवाडे ने स्वयं स्पष्टीकरण देते हुए बताया है कि वह शिकायत उन्होंने नहीं की थी, बल्कि यह सत्येन्द्र राजवाडे द्वारा मेरे नाम को खराब करने के लिए किया गया कृत्य था।

सोशल मीडिया पर दुष्प्रधार का आरोप

धर्मवती का कहना है कि अपने गलत मंसूबों में सफल न होने पर, अब सत्येन्द्र राजवाड़े द्वारा सोसल मिडिया पर मेरे खिलाफ फर्जी वीडियो बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। वे मेरे खिलाफ सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणियाँ कर रहे हैं। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते, उनके इन कृत्यों से मेरी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है और मुझे अपने जनहित के कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें कई बार समझाया गया, लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उनका यह कृत्य मुझे और मेरे परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने का एक प्रयास है, जिससे मेरी सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धर्मावति राजवाडे ने मांग करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्येन्द्र कुमार राजवाड़े के विरुद्ध उचित धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours