बडी सफलता…….वन अमले की पकड़ में आए तीन शिकारी साथ ही शिकार किए मांस व सामान भी बरामद
तेंदूए के दांत समेत अन्य अंगो की तस्करी वन विभाग की मिली भगत से पहले भी देश भर के वन क्षेत्रो से आती रही है। पहले भी जंगली जानवरों को शिकार बना चुका है गिरोह। गिरोह के तार जोडने की जरुरत।
बैकुंठपुर ।
कोरिया जिले में वन्य जीवो के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने शिकारियों को सामान समेत दबोचने में सफलता प्राप्त किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से कई प्रकार के हथियार मिले हैं। इस सबंध में छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कार्यालय, वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर द्धारा प्रेस रिलिज कर बताया कि गत 04 दिसम्बर को पटना के वन क्षेत्र में गश्त के दौरान यह सूचना मिलता है कि वन्यप्राणी का पिछा कर उन्हे जाल में फंसाकर अवैध शिकार किया जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर देवगढ़ धाम समीप बैकुंठपुर वनरिक्षेत्र के कक्ष कमांक आर एफ 432 वन खण्ड टेमरी अन्तर्गत बीट कटकोना कोरिया वनमण्डल बैकुंठपुर टीम के द्वारा उन्हे पकड़ लिया । जिनके पास से शिकार में उपयोग किये जाल फन्दा, वायर, धारदार हथियार, कुल्हाडी, हांडी बर्तन और साथ ही मांस के अवशेष जप्त कर वन्यप्रांणी अधिनियम, 1972 के अनुसुचि (1) की धारा 9.39.50.51, एवं बी.एन.एस.एस. की धारा 35(3) के तहत गिरफ्तार कर आरोपी (1) रामलाल आ. मोहरसाय, उम्र 29 वर्ष जाति खैरवार निवासी नानभान थाना-पटना (2) देवलाल आ.अमरसाय उम्र 32 वर्ष जाति अगरिया निवासी नानभान थाना-पटना (3) सुशील कुमार आ. हिरालाल उम्र 26 वर्ष जाति अगरिया निवासी नानभान थाना-पटना, के विरूद्ध वन अपराध क. 17965/17 दर्ज कर न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय न्यायालय बैकुंठपुर जिला कोरिया (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहाँ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तीनो आरोपीयों को न्यायिक दण्डाधिकारी के द्वारा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बैकुंठपुर भेजा गया। कार्यवाही वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर भगन राम खेस, श्रद्धादेवी पैकरा वनपाल, मनोज एक्का वनरक्षक, दुष्यंत सिंह वनरक्षक, राकेश कुमार पाण्डेय वनरक्षक, अमोलसाय वनरक्षक, सुमेश्वर राजवाड़े वनरक्षक, भुपेन्द्र कुमार गेमगार्ड एवं वनजीव ट्रेंकरों का विशेष योगदान रहा। वनमण्डलाधिकारी कोरिया एवं उपवनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर के निर्देशन में यह कार्यवाही सम्पन्न हुई आरोपीयों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी कोरिया उपवनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर ने आमजन से आवाहन किया है कि वन प्राणियों पर अत्याचार उत्पीड़न या अवैध शिकर किसी भी सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग को तत्काल सूचित करें ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
पहले भी जंगली जानवरों को शिकार बना चुका है गिरोह
शिकारियो के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की जा रही है, जिसे शिकार में प्रयोग किए गए हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारो की माने तो आरोपी वन्यजीवों को मारने का आदी है और पहले भी जंगली सूअर व चिड़ियों को मारने की बात सामने आई है हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस कृत्य में कोई बड़ा गिरोह शामिल है एवं इनके तार कहा तक जुडे हैं। बताया जाता है कि विभाग के कुछ लोगो के सहायता के बीना इस तरह का कार्य नही किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि नाखून और दांत निकालकर पैसे कमाने के मकसद से यह कृत्य किया जाता है। क्योंकि अवैध वन्यजीव तस्करी में इनकी बड़ी मांग रहती है टीम अब उन गायब अंगों की तलाश कर रही है, जिन्हें आरोपी ने कहीं छिपाया या बेचने का प्रयास किया हो। इस क्षेत्र में तेंदुओ का आवक लगातार बनी रहती है। जिसके दांत को तोड़ कर उसके शरीर के हिस्सों को अवैध बाजार में बेचने की बात सामने आती रही है।


+ There are no comments
Add yours