पखवाडे भर से रायपुर में चिकित्सा लाभ ले रहे भइयालाल राजवाडे बोले जल्द आ रहा हॅू आपके बीच

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

रायपुर के एक निजी अस्पताल में पूर्वमंत्री बैकुंठपुर विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाड़े से मुलाकात करने वालो का तांता लगा हुआ है। इस दौरान उनका कुशल क्षेम लेने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पहुॅचे। वही पर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं विधायक श्री राजवाडे ने अपने क्षेत्र के लोगों के नाम संदेश में कहां कि जल्द आपके बीच लौटूंगा आपका विधायक इतना कमजोर नही है।

गौरतलब हो कि पखवाड़े पर पहले तकलीफ होने पर वे रायपुर गए जहां उन्होंने अपना मेडिकल चेकअप कराया । एक ओर जहा उनकी टूटी हुई पसली तो हर वर्ष शीतलहर में दर्द देती ही हैं साथ ही उनके शरीर की नस एक स्थान पर दब गया है जिसकी वजह से उनको तकलीफ हो रही थी । इस दौरान डॉक्टरों ने उनका इलाज किया एवं उन्हें अस्पताल में ही बेड रेस्ट की सलाह दी । जिसके बाद एक पखवाड़े से रायपुर के निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं । इस दौरान क्षेत्र के भाजपा सहित अन्य दल के नेताओं का भी लगातार हाल-चाल लेकर जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

लोग जल्द स्वास्थ होने की कर रहे प्रार्थना

वहीं पर क्षेत्र के लोगों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है जो लोग रायपुर नहीं पहुंच सकते वह यहीं पर रहकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं । विदित हो कि लगभग 7 वर्ष पूर्व मंत्री रहने के दौरान रायपुर जाते वक्त उनकी कर का भीषण हादसा हुआ था जिस दौरान उनके शरीर की तीन पसलियां टूट गई थी हालांकि वह जल्द ही स्वस्थ होकर जनता के बीच लौट गए थे वहीं हर वर्ष कड़ाके की ठंड के दौरान उन्हें तकलीफ देती है।

आपसे दूर रहने में मुझे भी हो रहा तकलीफ

बैकुंठपुर विधायक ने अपने चाहने वालो के नाम संबोधन में कहा है कि आपका टाइगर अभी जिंदा है और जल्द ही आपकी सेवा में उपस्थित होगा । उन्होंने कहा कि मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं किंतु चिकित्सकों की सलाह है कि मुझे कुछ दिन और आराम कर लेनी चाहिए । इसलिए मैं यहां अस्पताल में भर्ती रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं । जल्द ही आपकी सेवा में जल्द ही उपस्थित हूंगा।

विरोध व मनमुटाव की हद

वहीं पर क्षेत्र में विधायक भइयालाल राजवाडे विरोधी का एक धारा ऐसा भी है जो लगातार उपचुनाव होने की प्रतीक्षा में सगूफे छोड़ रहे है। भइयालाल राजवाड़े के बीमार होते हैं एक बार फिर इन्हीं लोगों के द्वारा बैकुंठपुर विधानसभा में उपचुनाव के सगूफे छोड़े जा रहे हैं जिसे बेहद निंदनीय और घटिया हरकत माना जा रहा है।

सेवा की मिशाल रहे हैं विधायक

अचानक बीमार हो जाने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किये। जहां भाजपा सहित वो गैर भाजपाई लगातार उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। व उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से घर जायेंगे। माना जा रहा है कि खानपान में लापरवाही व अनियमित दिनचर्या से उनकी तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन अब पूरी तरह ठीक हैं। संघर्षशील, साहसी और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान हमेशा प्रेरणा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours