बैकुंठपुर नगर पालिका में आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने अभियान शुरू

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर में नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा तथा पशु-जनित संक्रमणों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कई टीम बनाकर पहले दिन 17 आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज लगाया गया है। यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगी।

बैकुंठपुर में आवारा कुत्तों की सुरक्षा और पहचान के लिए एक अनोखा और विशेष अभियान शुरू किया गया है विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर लिया था। नगर पालिका का पशुपालन विभाग एक विशेष रेबीज वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया है जिसके तहत शहर के गली-मोहल्लों में जाकर स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लेकिन इस अभियान की सबसे खास बात यह होगी कि टीकाकरण के बाद हर कुत्ते को एक खास पहचान मिलेगी। सफेद रंग के डॉग्स पर काले रंग का मार्क और काले रंग के डॉग्स पर सफेद रंग का मार्क लगाया जाएगा। इसका मकसद है कि दूर से ही लोग पहचान सकें कि यह कुत्ता सुरक्षित है और इसका वैक्सीनेशन हो चुका है।

मार्किंग सिस्टम से शहरवासियों को फायदा होगा

लोग दूर से ही समझ पाएंगे कि कौन सा डॉग वैक्सीनेटेड है और रेबीज का खतरा नहीं है इससे न सिर्फ कुत्तों के अनावश्यक डर को कम किया जा सकेगा, बल्कि इंसान और जानवर के बीच होने वाले टकराव भी घटेंगे।

रेबीज के खतरे पर लगेगी रोक

रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो कुत्तों के काटने से फैल सकती है बिना वैक्सीनेशन वाले डॉग्स से यह खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में यह अभियान न केवल शहर के लोगों को सुरक्षित करेगा, बल्कि कुत्तों की सेहत के लिए भी जरूरी है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ स्टेरिलाइजेशन से उनकी आबादी पर भी नियंत्रण मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। इसी आदेश के तहत बैकुंठपुर नगर पालिका ने यह ब्लैक-व्हाइट मिशन तैयार किया है।

वर्जन…….

नगर पालिका को उम्मीद है कि इस अभियान से शहर में इंसान और जानवर के बीच सामंजस्य बढ़ेगा और सड़कों पर रहने वाले कुत्तों का जीवन भी सुरक्षित होगा। निकाय क्षेत्र में आवारा कुत्तों और पिल्लों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाना अनिवार्य किया गया है, जिसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे के निर्देशन में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों और पिल्लों का टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि नपा क्षेत्र में आवारा, पालतू कुत्तों व 3 माह के ऊपर के कुत्ते के पिल्लों को प्रशिक्षित टीम के द्वारा एंटी रैबीज वैक्सीन लगाया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours