79 वर्ष के दिव्यांग को विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव के हाथो मिला ट्रायसाइकिल

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

जिले के ग्राम महोरा निवासी 79 वर्षीय दिव्यांग परशुराम बैशाखी के सहारे चलने में होने वाली कठिनाइयों को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में चलना फिरना उनके लिए अत्यंत कठिन हो गया हैए और उन्हें सहारे की सख्त आवश्यकता है। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनी और तत्काल ही समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि कार्यक्रम समाप्त होते ही परशुराम को ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की तत्परता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों में ट्रायसाइकिल पहुँच भी गई।

ट्रायसाइकिल उपलब्ध होने पर जिला गौधाम समिति के अध्यक्ष रेवा यादव तथा अपर कलेक्टर डीडी मंडावी ने स्वयं परशुराम को ट्रायसाइकिल भेंट की। इसे पाकर उनकी आंखों में राहत और खुशी साफ झलक रही थी। परशुराम भावुक होकर बोले मुझे उम्मीद थी कि समस्या का समाधान होगाए पर इतनी जल्दीए कुछ ही घंटों में हो जाएगाए इसका अंदाज़ा नहीं था। प्रशासन ने जो किया हैए वह मेरे लिए जीवन बदलने जैसा है।

जनदर्शन में मौजूद लोगों ने इस त्वरित पहल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे निर्णय प्रशासन पर लोगों के विश्वास को मजबूत करते हैं और साबित करते हैं कि समस्याओं के समाधान के लिए सही शासन व्यवस्था ही सबसे बड़ा सहारा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours