विष्णुदेव साय व डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल जाकर लिया भइयालाल राजवाड़े का हालचाल

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को राजधानी के निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक भइयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों को राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

वही पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी मंगलवार को बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. सिंह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सा टीम से उपचार संबंधी अपडेट प्राप्त किए। मुलाकात के दौरान उन्होंने राजवाड़े के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। श्री राजवाड़े, पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके उपचार और देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। विधायक के स्वास्थ्य में सुधार से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुश नजर आ रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours