राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने लोगों के बीच चलाया मनरेगा बचाव अभियान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोरिया के द्धारा राष्ट्रवादी मनरेगा बचाओ संवाद कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी की उपस्थिति में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश राजवाड़े के नेतृत्व में 18, 19 व 20 जनवरी को विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम फूलपुर मुरमा एवं जमगहना तथा सोनहत विकासखंड के कुसमहा, काचरडाढ एवं घुघरा में मनरेगा कार्यस्थल पर जाकर मजदूरों के बीच पर्ची वितरण कर सीधा संवाद किया गया। कांग्रेस ने लोगों के बीच मनरेगा बचाव अभियान चलाया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के मूल स्वरूप को बचाना और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान विशेष रूप से 10 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने गाँव-गाँव जाकर पंचायत स्तर पर चौपाल लगाईं और लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें मनरेगा में मिल रहे 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी के बारे में जानकारी दी। इस अभियान के माध्यम से मनरेगा के तहत न्यूनतम 400 रुपये दैनिक मजदूरी, समय पर भुगतान और कार्य की गारंटी को बहाल करने की मांग की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours