Cordial Public High School में 23–24 जनवरी को “LLC & SLC 2026” का आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

Cordial Public High School, हर्रापारा, बैकुंठपुर द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 23 एवं 24 जनवरी 2026 को LLC & SLC 2026 नामक एक विशेष शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत Fancy Dress Competition, शैक्षणिक प्रदर्शनी, 3D मॉडल प्रदर्शन एवं दैनिक जीवन से जुड़े शैक्षणिक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कौशल को मंच प्रदान किया जाएगा।

यह गरिमामय आयोजन अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। 23 जनवरी 2026 के अतिथि मुख्य अतिथि  गौरव दुबे प्रोपेल एकेडमिक कोच, रायपुर सम्मानित अतिथि (Guest of Honour)  हर्षल दीक्षित शाखा प्रबंधक, ESAF बैंक, बैकुंठपुर 24 जनवरी 2026 के अतिथि मुख्य अतिथि जितेन्द्र गुप्ता जिला खेल अधिकारी विशेष अतिथि राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष, जिला शतरंज एसोसिएशन, कोरिया सम्मानित अतिथि (Guest of Honour) महेश मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. शुभम यादव एम.बी.बी.एस., जिला चिकित्सालय, सूरजपुर मोनेश कुमार गजेन्द्र प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोरिया निर्णायक मंडल  दीपक साहू प्रोफेसर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैकुंठपुर दीपक साहू व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारा, बैकुंठपुर विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य NEP 2020 एवं NCERT आधारित शिक्षा को वास्तविक जीवन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संप्रेषण कौशल एवं आत्मविश्वास का विकास करना है। इस अवसर पर अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता भी कार्यक्रम की विशेष पहचान होगी।

समय: प्रातः 11:00 बजे

स्थान: विद्यालय परिसर, Cordial Public High School, हर्रापारा, बैकुंठपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours