कुंआ निर्माण कार्य पूरा कराने पार्षद शिल्पा ने कलेक्टर से किया मांग

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

नगर पालिका बैकुंठपुर वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद शिल्पा गुप्ता ने कलेक्टर कोरिया सेे पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि प्रेमाबाग वार्ड क्रमांक 17 बाबू कॉलोनी में स्थित कुंआ का मरम्मत कार्य नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर द्वारा करवाया जा रहा है कुंआ मरम्मत हो जाने से वार्डवासी एवं बाबू कॉलोनी में निवासरत विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारियों को पानी की समस्या से निजात मिल जाऐगा। वैसे भी गर्मी के दिलों में वार्ड में पानी की काफी समस्या होती है जिससे उक्त कुंआ का ही पानी का उपयोग किया जाता है। कुंआ मरम्मत हो जाने से शुद्ध एवं साफ पानी मिलेगा किन्तु उक्त्त कुंआ का मरम्मत कार्य करने में एलआईवी विभाग द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।

कुंआ का मरम्मत कार्य नगर पालिका द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है कुंआ अभी वर्तमान में खुला है जिससे आये दिन उसमें जानवर गिर रहे है तथा भविष्य में किसी शी प्रकार का यही अनहोनी घटना न हो पाये। इसलिए वार्डवासी व बाबू कॉलोनी में निवासरत अधिकारी कर्मचारियों के पानी की सुविधा को देखते हुये कुंआ का भरम्मत जल्द से जल्द करवाने की कृपा करें। जिससे आने वाले गर्मी में पानी का समस्या न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours