सरडी में तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस गायन वादन महासम्मेलन…….कोरिया की पुरातन और विशिष्ट परंपरा है मानस गायन……कार्यक्रम में 30 से अधिक मंडलिया ले रही हिस्सा

Estimated read time 1 min read

कोरिया की पुरातन और विशिष्ट परंपरा है मानस गायन……कार्यक्रम में 30 से अधिक मंडलिया ले रही हिस्सा

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के विधायक ग्राम सरडी में श्रीराम चरित मानस गायन वादन महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जा जा रहा है। महासम्मेलन सरडी के श्री राधे कृष्ण मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। गौरतलब हो कि भगवान राम का ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ के प्रत्येक हिस्से में रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है।

बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि और राज्य गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष रेवा यादव बताते हैं, पूरे प्रदेश में मानस गायन की पुरातन और विशिष्ट परंपरा है। हमारे यहां जैसी नवधा या नौ दिनों के रामायण गायन का आयोजन पूरे देश में कहीं नहीं होता है। इसमें दूर-दूर से मानस मंडलियां बिना निमंत्रण पहुंचती हैं और वहां जो प्रसंग मिलता है उसमें अपनी कला दिखाती हैं। उसके बाद सहस्त्रधारा यज्ञ कर पूर्णाहुति की जाती है। अगर सरकार इसकी प्रतियोगिता और नकद पुरस्कार की व्यवस्था करती है तो इस परंपरा को प्रोत्साहन ही मिलेगा।

श्रीराम चरित मानस गायन वादन महासम्मेलन के कोषाध्यक्ष दिनेश राजवाड़े ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 30 टिमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें कोरिया जिले के अतिरिक्त सूरजपुर जिले से दर्जनो की संस्या में मंउलियो ने हिस्सा लिया है। उन्होने बताया कि भाग लेने वाली मंडली के लिए 100 पूर्णांक निर्धारित किए गए हैं जिसमें 11 विधाओं में अंक प्रदान किए जा रहे हैं। जिसमें अनुशासन के लिए 10 अंक, पूजा एवं वंदन के लिए 05, पोशाक 10, स्वर संगम 10, गायन वादन के लिए 15 अंक, भजन के लिए 05, आदर्श वाणी 10, भाषा की शुद्धता 05, प्रासंगिक प्रश्न 10 एवं मानस जिज्ञासा के लिए 10 अंक निर्धारित मापदण्डो के आधार पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी महासम्मेलन में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक मंडलियो रुकने से लेकर भोजन पानी की व्यवस्था भी की गई है।

महासम्मेलन में श्री राम एवं श्री कृष्ण जी की कोई भी एक भजन की प्रस्तुति की जा रही है कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में संरक्षक पूर्व मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे एवं सहसंरक्षक विधायक प्रतिनिधि व गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष रेवा यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सरपंच सरडी ग्राम के सरपंच आशा लाल चंद एवं जनपद सदस्य धर्मावती राजवाड़े सहित सरडी सहित पूरे क्षेत्र क लोगो का सहयोग मिल रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours