बेटियो की एसईसीएल ने दी बडी सौगात……चरचा में फुटबॉल प्रतियोगिता में कर सकेंगी हुनर का प्रर्दशन
एसईसीएल करेगा फुटबॉल अकादमी की स्थापना
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के चरचा क्षेत्र के ऐतिहासिक अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 50 वें गोल्डन जुबली वर्ष के भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरिश दुहान, ने महाजन स्टेडियम में उमड़ी लगभग 30 हजार फुटबॉल प्रेमी दर्शकों की भीड़ को देखकर आश्चर्य और गर्व दोनों व्यक्त किया। अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड का फुटबॉल प्रतियोगिता के गौरवशाली 50 वे वर्ष की प्रतियोगिता में देश की चर्चित ख्याति प्राप्त टीमों के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से सजी इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता ने यह सिद्ध कर दिया कि चरचा का फुटबॉल प्रेम किसी भी महानगर से कम नहीं है।
महाजन स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान लगभग 5000 की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी महिलाओं के लिए अलग से गैलरी की व्यवस्था की गई थी ऐसी महिला फुटबॉल दर्शकों की भीड़ देश में अन्यत्र कहीं देखने को नहीं मिलती यह देखकर अपने उद्बोधन में सी. एम. डी हरिश दुहान ने कहा कि महाजन स्टेडियम परिसर में हजारों की संख्या में उपस्थित हमारी सम्माननीय माताएँ, बहनें और बेटियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि चरचा में खेल केवल खेल नहीं, बल्कि उत्सव है। ऐसा खेल प्रेम अन्य कहीं देखने को नहीं मिलता। छोटे से शहर में इतनी ज्यादा लोकप्रियता अद्भुत है मैं यहाँ की महिलाओं और बेटियों की खेल भावना का सम्मान करता हूँ और चाहता हूँ कि चरचा में महिलाओं के लिए अलग से फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाए। इसके लिए एसईसीएल विशेष सहयोग प्रदान करेगा। यह घोषणा चरचा के खेल इतिहास में एक नई इबारत मानी जा रही है।

+ There are no comments
Add yours