बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय घोषणा……जनता देख रही साय सरकार की ओर
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के प्रशासनिक मुख्यालय बैकुंठपुर को एक नया संभाग मुख्यालय बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। यह क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुगमता के लिए एक बड़ी मांग है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवंबर 2023 में बैकुंठपुर में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस की सरकार बनने पर बैकुंठपुर को नया संभाग बनाने की बड़ी घोषणा की थी। हालांकि, सत्ता परिवर्तन के बाद बघेल का वो वादा अधूरा रह गया किन्तु जिला विभाजन से नाराज क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को उसकी करनी की सजा तो दे दिया किन्तु भाजपा की सरकार के गठन के बाद से लगातार लोग विष्णु देव साय सरकार से यह मांग कर रही है। बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने भी यह मांग कई बार सार्वजनिक मंचो से अपनी सरकार के समक्ष यह मांग रख चुके है। आज हो रहे सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में जनता साय सरकार से इस घोषणा की उम्मीद कर रही है।

+ There are no comments
Add yours