द सडक चौडीकरण फाइल……30 साल बाद भी अधूरी
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर शहर से गुजरी 13 किलोमीटर पुरानी एनएच 43 सड़क का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराने का कार्य बीते दिन दशक से राजनिति का दंश झेल रही है जिसका परिणाम स्थानिय जनता समेत शहर की संकरी सडक से गुजरने वाले सभी लोगो को सामना करना पड रहा है। बीते सप्ताह प्रेस कांफेंस के दौरान बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा है कि जिला मुख्यालय के खरवत चौक से होतु हए मुख्यमार्ग कलेक्टोरेट से जमगहना तक चौड़ीकरण, शहर में सौंदर्यीकरण नए बजट में कराया जायेगा। समय समय पर सभी राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ, दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी और आम जनता ने सड़क निर्माण कराने मांग रखा। वही पर शहर के युवाओ के द्धारा गत वर्ष सड़क चौड़ीकरण कराने अभियान भी चलाया था। जिसके बाद कई बाद जिला प्रशासन की कार्य योजना बनी और ठंडे बस्ते में चली गई। गौरतलब हो कि केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय दिल्ली से एनएच-43 में 13 किलोमीटर तक निर्माण 9.75 करोड़ की स्वीकृति देकर पीछले वर्ष सडक की मरम्मत कर्रा गई थी।

+ There are no comments
Add yours