भाजपा अजजा मोर्चा के प्रभारी बनाए गए अनिल साहू

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न मोर्चों के सुचारु संचालन एवं बेहतर समन्वय हेतु जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। युवा मोर्चा अनीता तिवारी, किसान मोर्चा विनोद साहू, नवरत्न पाण्डेय, महिला मोर्चा तीरथ राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा रविशंकर राजवाड़े, कृष्णावती यादव, अजजा मोर्चा अनिल साहू, गायत्री सिंह] अजा मोर्चा मनोज सोनवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा परमजीत कौर। इस नियुक्ति से जिले में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी और जमीनी स्तर पर मजबूती आएगी। जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समर्पण भाव से कार्य करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours