दो गंभीर जबड़ा फ्रैक्चरो को जिला अस्पताल में मिला उपचार
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले मेें दो गंभीर जबड़ा फ्रैक्चरो को जिला अस्पताल में उपचार मिला। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बुदघन राम उम्र 24 वर्ष निवासी बचरापोडी एवं अनिल राजवाडे, उम्र 22 वर्ष निवाी केनापारा का हादसे में निचला जबड़ा फ्रैक्चर होने के बाद गंभीर हाताल में जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया। जहा जिसका उपचार डॉक्टर रामकृष्णा यादव, दंत चिकित्सक के द्वारा किया गया। उन्होने बताया कि घायल निचले जबड़े का उपचार कर पूर्व समान्य स्थिति में फिक्स किया गया। डाक्टरो ने बताया कि जबकि अब मरीज की स्थिति मंे सुधार है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में स्थानीय स्तर पर संभव नहीं था। इस तरह के ऑपरेशन के लिए बाहर जाना पड़ता था अब जिला अस्पताल में सिटी स्कैन, डायलिसिस के साथ कठिनतम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है ।

+ There are no comments
Add yours