नर्सिंग स्टाफ व छात्रों ने किया 15 यूनिट रक्तदान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कोरिया जिला में स्वास्थ्य सुविधा का स्तर को बढ़ाने में जिला अस्पताल अग्रणी रहा है, लगातार मरीजों की निःस्वार्थ भाव से सेवा समर्पित कार्य किये जा रहे हैं इसी तारतम्य में बुद्धवार को जिला अस्पताल बैकुंठपुर के रक्तकोष में मानवता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। जहाँ नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। इस दौरान कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस पहल के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उनका यह योगदान न केवल जीवन बचाने में सहायक होगा, बल्कि अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति प्रेरित करेगा। जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ आयुष जायसवाल के द्वारा सभी रक्तदाताओं के इस निःस्वार्थ योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा रखते हुए धन्यवाद प्रेषित किया गया । रक्तदान महादान के संदेश को साकार करते हुए, यह पहल समाज में निःस्वार्थ सेवा भाव के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours