पेपर लीक को लेकर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयो ने भाजपा के खिलाफ किया प्रर्दशन व नारेबाजी

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

नीट और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर बैकुंठपुर ब्लाक व शिवपुर-चरचा ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा में कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से कराई गई नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में करीब 150 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। मांग की गई कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जवाबदेही वाली मजबूत नीति बनाई जाए। इस दौरान बैकुंठपुर से जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष नज़ीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेदांति तिवारी उपाध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, पूर्व नपाध्यक्ष लालमुनि यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, नपा उपाघ्यक्ष आशीष यादव, जनपद सदस्य गणेश राजवाड़े, संगीता रजवाड़े, आशीष डबरे, सुरेन्द्र तिवारी, घनश्याम जिज्ञासी, रानी राजवाड़े, रवीना, प्रमिला सिंह, अलका साहू, विक्रांत सिंह, जानू वसीम, जागृति कुरे, अशोक ठाकुर, बली मोदी, जितेंद्र यादव, बिजेंद्र कुमार, राजू पासवान, नौसाद अली गणेश ठाकुर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेसियो ने जताया विरोध

जनपद सदस्य गणेश राजवाडे ने कहा कि जब तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जीवित है, तब तक देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस छात्रों की न्यायोचित मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भुपेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं और छात्रों के मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ी रहेगी । उन्होने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने विरोध किया है।

आशीष यादव ने कहा कि नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। इसका कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से विरोध करती रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours