चरचा में कांग्रेसियो ने मनाया स्वतंत्रता सेनानी व जननायक बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि
बैकुंठपुर।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, अजातशत्रु, जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार 23 जुलाई को कोरिया जिले के शिवपुर चरचा में कार्यक्रम हुआ। आयोजन हर साल की तरह किया गया A जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष भुपेन्द्र यादव, पूर्व नपाध्यक्ष लालमूनि यादव, जानू वसिम, विक्रान्त सिंह, जागृति कुर्रे, अशोक ठाकुर, बल्ली मोदी, जितेन्द्र यादव, विजेन्द्र कुमार, राजू पासवान, नौसाद अली, रानी राजवाडे, अल्का साहू, रविना व प्रमिला सिंह मौजूद रहे।
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास एक जनप्रिय राजनेता थे। चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे कबीर पंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक थे। सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हर हमेशा जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे। सरलता, सहजता व मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे। सभी कांग्रेसियो ने बिसाहूदास की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।


+ There are no comments
Add yours