समस्याओ को लेकर शिवपुर-चरचा में हल्लाबोल….रविवार को लालमूनि के नेतृत्व में राजीव चौक पर होगा धरना प्रर्दशन
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा की पूर्व नपाध्यक्ष लालमूनि यादव ने शिवपुर-चरचा के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर आज मुख्य नगर पालिका से मुलाकात कर उन्हे नपा के समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा कि मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइट बंद है। जल्द से जल्द चालू करवाने, वार्डों में नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव हो, सभी नालियों की साफ सफाई व्यवस्थित तरीके से की जाए, सभी प्रमुख स्थानों जैसे पार्क, महात्मा गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, महंत जी पार्क, अटल जी पार्क की लाइटें सभी चालू हों, जो कार्य टेंडर हो गए हैं उन्हें चालू कराया जाए, पेयजल समस्याओं को लेकर प्रतिदिन पानी आम जनता को मिल सके, इन सभी मांगों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ जन, साथियों के साथ अपनी मांगों को रखा गया। उन्होने कहा कि अगर जल्द ही इन समस्याओ का निराकरण नहीं होता है, तो कांग्रेस परिवार आंदोलन करेगी। इस दौरान शिवपुर चरचा के सभी प्रमुख कांग्रेसी नेता रहे जिसमें नेता प्रतिपक्ष लाल मुनी यादव, सोहेल अहमद, बल्ली मोदी, जागृत कुर्रे, विक्रांत सिंह, सोनू श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, भूपेंद्र यादव, प्रीति किंडो, विजेन्द्र कुमार, धर्मवीर यादव, जितेन्द्र यादव, मोहम्मद सलीम अंसारी, एजाज गुड्डू, रामाधार, सोनू आदि रहे।


+ There are no comments
Add yours