पीएचई के पंप हाउस से चोरी करने वाले युवको को चोरी के पंप समेत पुलिस ने दबोचा

Estimated read time 0 min read

चिरमिरी ।

पी एच ई पम्प हाउस सेड के अंदर से चोरी किया गया मोटर पम्प बरामद दो चोर को पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार शिवकुमार जगत पिता सुखराम जगत जाति गोड उम्र 59 वर्ष निवासी पी एच ई कॉलोनी जिन्होंने पोड़ी थाना में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत 2 अगस्त के रात को कोई अज्ञात चोर के द्वारा पी एच ई मोटर पंप हाउस सेट के अंदर फ्रेम में लगा 15 किलो वाट 20 एचपी का मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है जिसकी कीमत लगभग 1,24, 419 रुपये है।

मामले में पोड़ी थाना द्वारा तत्काल टीम बनाकर संदेही पवन कुमार पिता रामनाथ मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 नवापारा पोड़ी रामकुमार पाल उर्फ राम पिता बसंत पाल उम्र 29 वर्ष निवासी नवापारा पोड़ी से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म स्वीकार करने पर से आरोपी गणों से चोरी के मोटर पंप को पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours