रवि ने सिनियर वर्ग में स्वर्ण तो जूनियर प्रियांश और आयुष को रजत
चिरमिरी ।
एमसीबी जिले के चिरमिरी के हल्दीबाडी के रहने वाले युवा पावरलिफ्टर रवि कुमार ने 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक हुई। रवि ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में वजन उठाया। स्क्वाट में पहला स्थान मिला। इस प्रदर्शन से चिरमिरी और एमसीबी जिले का नाम रोशन हुआ। रवि अब तक राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। वही पर चिरमिरी के दो अन्य युवाओ ने पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढाया। जूनियर वर्ग में प्रियांश त्रिपाठी ने 66 किलोग्राम वर्ग में रजत और आयुष लहरे ने 59 किलोग्राम वर्ग में रजत हांसिल किया।


+ There are no comments
Add yours