विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों में दवा व फल वितरण
बैकुंठपुर।
कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, जिला अस्पताल बैकुंठपुर के अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, जिला अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरील और आरएमओ बैकुंठपुर डॉ. कार्तिकेय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल मरीजों को दवा व फल वितरित किए साथ ही पूरे चिकित्सालय की साफ-सफाई की गई। इसके बाद आने वाले मरीजों व रोगियों को फल वितरित किये, जिसके बाद सभी ने स्वच्छता की शपत ली। डॉ. आयुष जायसवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि 25 सितम्बर को फार्मासिस्ट दिवस के रूप में पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है।

इस दौरान जिला अस्पताल में पदस्थ सभी फार्मासिस्टों ने पहली बार एक साथ मिलकर फार्मासिस्ट डे मनाया और दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों को दवाओं के साथ चॉकलेट वितरित की। अस्पताल में उपचार और दवा लेने आए मरीजों को जब दवा के साथ चॉकलेट मिली तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। फार्मासिस्टों की इस पहल को मरीजों और उनके परिजनों ने भी सराहा।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब सैकडो मरीजों को प्रतिदिन दवाओं का वितरण फार्मेसी के माध्यम से किया जाता है। मरीजों की इसी संख्या और अस्पताल में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए इस बार फार्मासिस्ट डे को कुछ अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। फार्मासिस्टों ने अपने स्तर पर चॉकलेट की व्यवस्था की और दवा लेने पहुंचे मरीजों तथा उनके साथ आए परिजनों को चॉकलेट देकर फार्मासिस्ट डे की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने सभी फार्मासिस्टों को फार्मासिस्ट डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चिकित्सक द्वारा मरीज को लिखी गई दवा को सही तरीके से उपलब्ध कराने से लेकर उसके वितरण और आवश्यक जानकारी देने तक फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।
दूसरी ओर जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट स्टापो ने कहा कि अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज पहले से ही बीमारी और उपचार को लेकर चिंता में रहते हैं। ऐसे में उनके साथ कुछ पल खुशी के साझा करने के उद्देश्य से चॉकलेट वितरण की पहल की गई। उनका कहना था कि मरीजों को केवल दवा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उनके साथ मानवीय व्यवहार और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना भी जरूरी है। इसी भावना के साथ फार्मासिस्ट डे पर मरीजों को चॉकलेट बांटी गई। आयोजन के दौरान रवि नाहक, शोभा गुप्ता, वंदना सिंह, जितेंद्र जायसवाल, हर्ष जायसवाल, साहिन बानो, मनीष सिंह, रोहित कुमार साहू व संस्कार पाण्डेय सहित बडी संख्या में अस्पताल स्टाप मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours