नागपुर चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप गांजा जब्त

Estimated read time 0 min read

चौकी प्रभारी शेष नारायण के नेतृत्व में कार्रवाई, पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

नागपुर चौकी में दो पिकप गांजा पकड़ाया दोनों पिकप उड़ीसा नम्बर

बैकुंठपुर।

एमसीबी जिले के नागपुर चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी शेष नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर दोनों पिकअप वाहनों को पकड़ा गया। वाहनों की तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। नागपुर चौकी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours