मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने खोला सियासी संग्राम का अखाड़ा
बैकुंठपुर।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिले की सड़क गुरुवार को एक बार फिर सियासी संग्राम का अखाड़ा बन गईं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी हिरासत में लेने के विरोध में कोरिया कां्रगेस ने बैकुंठपुर के घडी चौक पर प्रर्दशन किया।
इस दौरान कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हर दिन प्रदर्शन करेंगे। उन्होने कहा कि आरोप लगाया कि राहुल और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन पर लाठीचार्ज किया गया। इसे लेकर कांग्रेस आज गुरुवार को देशभर में काला दिवस मनाया।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उन पर बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया. कांग्रेस ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेताओं और कई सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए । भाजपा का इस तरह के र्बताव को जनप्रतिनिधियों और भारतीय संविधान पर हमला करार देते हुए इस दिन को लोकतंत्र के लिए काला दिवस घोषित किया ।
कांग्रेस ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। सरकार और निर्वाचन आयोग विपक्ष की आवाज को दबा सकते हैं, लेकिन जनता की इच्छा को नहीं रोक सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पूरे सिस्टम को जवाबदेह ठहराए जाने की जरूरत है।


+ There are no comments
Add yours