संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल हुए अशोक जायसवाल
बैकुंठपुर।
संभाग स्तरीय युवा कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता में कारिया जिले के पोड़ी बचरा कदम बहरा नव युवक जन सेवा समिति ग्राम पंचायत कदम बहरा में आयोजित संभाग स्तरीय युवा कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने करम देव की विधिवत पूजा अर्चना की एवं कर्मा लोक नृत्य में सहभागिता किया।
कार्यक्रम में अशोक जायसवाल ने कहा कि कर्मा पर्व आदिवासी लोक सांस्कृतिक, कृति प्रेम, आस्था और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। कर्म वृक्ष की पूजा कर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा सुख समृद्धि अच्छी फसल और परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना करते हैं । संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए करमा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और मनमोहक करमा नृत्य के माध्यम से हमारी समृद्ध लोक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत किए करमा गीत और नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही संस्कृति,परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव की अभिव्यक्ति है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुषमा कोराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, कांग्रेसी नेता नरेश जायसवाल, शीतल सिंह, बसंत सिंह,रामकुमार,जितेंद्र,कमलेश,उदित नारायण,उर्मिला सिंह मार्काे,लाल दास महंत एवं अन्य नेता उपस्थित रहे ।
श्री श्री गणेश पूजा समिति करवां जिला कोरिया के द्वारा झमाझम लोकगीत व नृत्य छत्तीसगढ़ी रंगारंग कार्यक्रम के मोर सुपा डोलत है छक लड़ लड़ के प्रसिद्ध लोक गायक भगत बाबू एवं लोग गायिका बबली रानी के द्वारा रंगारंग शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक जायसवाल शामिल हुए कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने फूल मालाओं से आत्मीय जोरदार स्वागत किए ।
इस अवसर पर श्री श्री गणेश पूजा समिति करवां समिति के अध्यक्ष दुबराज सिंह, शिवचरण सिंह उप सरपंच करवां,हनमत साहू सचिव करवां,रंजन सिंह पूर्व सचिव करवां, रामकुमार मरकाम,उदित नारायण सिंह,बसंत सिंह पोया,पुलिस प्रशासन सहित हजारों की संख्या में भाइयों और बहनों शामिल रहे ।


+ There are no comments
Add yours