पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भाजपा के नेता रेप के अपराधियों घोटालेबाजों से मिलने जाते हैं और कांग्रेस के नेता पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पीड़िता को न्याय दिलाने और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जाते हैं यही भाजपा और कांग्रेस में अंतर है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि कोंडागांव की घटना बेहद ही दुखद एवं निंदनीय है। लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एसआईटी का गठन किया गया है। सात आरोपियों में पांच की गिरफ्तारी हो गई है। जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि रमन सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल बताएं रमन सिंह के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता जिस पर नाबालिक ने रेप का आरोप लगाया था उसे चार साल तक बचाने वाले कौन थे? रमन सरकार में रेप पीड़िता चार साल तक एफआईआर दर्ज कराने भटकती रही? भाजपा नेत्री जबिता मंडावी रेप पीड़िता का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार की जाती है? रमन सरकार में गृह मंत्री रहे रामसेवक पैकरा के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगता है पीड़िता को एफआईआर कराने से रोका जाता है?
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम कर रही है, तब भाजपा के नेताओं को राजनीति सूझ रही है। भाजपा नेताओं में तनिक भी नैतिकता बाकी है तो हाथरस की घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही और पीड़िता को न्याय दिलाने में अवरोध उत्पन्न करने वाले योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करनी चाहिए। भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी बताएं क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, मेनका गांधी, रेणुका सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे में से कोई भी हाथरस के पीड़ित परिवार से जाकर मिले हैं।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भाजपा के सांसद साक्षी महाराज बलात्कारियों से जाकर मिलते हैं हाथरस की घटना के दुष्कर्मी जो जेल में बंद है उसे भाजपा के सांसद जेल में मुलाकात करने जाते हैं। दुर्भाग्य की बात है भाजपा के नेता पीड़ितों के पक्ष में नहीं बल्कि हमेशा अपराधियों के साथ ही खड़े दिखते हैं।

aasas

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours