बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई अंतिम चरण में

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

रविवार सुबह शुरू हुई बारिश से सीमांत किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश से जहां खेतो में पानी लगने से किसानों ने भी राहत की सांस भरी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई के लिए किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।
क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण धान रोपाई के बाद खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे।
दरअसल सीमांत क्षेत्र में इन दिनों धान की रोपाई का अंतिम दौर में है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। बीते दिनों से बारिश न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश से उन किसानों को अधिक फायदा हुआ है, जिनके पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours