पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की

Estimated read time 1 min read

बैकुण्ठपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेमाबाग मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर फलदार पौधा रोपण किया।
जिले के सभी मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ता वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों को बढ़ाना है। वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण के लिए उपयोगी आम, आॅवला, जामुन जैसे छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर उन्होंने कहा कि, पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है।
नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान माताओं के सम्मान का प्रतीक है, जबकि “एक पेड़ धरती के नाम” धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है, उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन गया है।
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि, बदलते पर्यावरण और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, रविशंकर राजवाड़े, अनिल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अहिल्या राजवाड़े, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेन्द्र वैद्य, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनिल सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, युवा मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी सिंह, मनोज साहू, बिजेन्द्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, सुभाष साहू, सुरेन्द्र चक्रधारी, संदीप साहू, रेखा वर्मा, उर्मिला सिंह, गीता साहू, शिल्पा शर्मा, अनिता गुप्ता, रंजीत सिंह विष्ट, मनोज राजवाड़े, निक्की राजवाड़े, शाहिद असरफी, विशाल गुप्ता, छोटू सिंह, नरेन्द्र गौतम सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours