देश में मानसून की एंट्री, जिले में प्री-मानसून एक्टिव आंधी-बारिश का अलर्ट…..अचानक मौसम ने लिया करवट……15 जून तक कोरिया पहुंचने के संभावना

Estimated read time 1 min read

अचानक मौसम ने लिया करवट……15 जून तक कोरिया पहुंचने के संभावना

बैकुंठपुर।

प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। इससे पहले जिले में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। बीते दो दिनो से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के बाद शाम रात में आंधी और बारिश हो रही है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो जून के दूसरे सप्ताह में ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। इधर कोरिया में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं और इसका असर कोरिया जिले में भी दिखाई देने लगा है। बीते दो दिनो हल्की बारिश हुई। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान की माने तो जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बैकुंठपुर सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलीं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताते हुए जिले के लिए आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक जिले में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत

शुक्रवार को बैकुंठपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस और बढऩे की संभावना है।

15 जून तक कोरिया पहुंचने के संकेत

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं। पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीप समूह और अंडमान क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। वहीं समुद्र के ऊपर पश्चिमी हवा 35 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे अधिक की रफ्तार से चल रही हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours