Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के नगरीय निकाय के बहिष्कार को लेकर लगातार बदलते घटनाक्रम के मद्देनजर आज एक बार फिर सुबह से कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में गहमागहमी का माहौल रहा । इस दौरान सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने रायपुर से लौटकर सबसे पहले घड़ी चौक पर लोगों के बीच यह स्पष्ट कर दिया कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कोरिया जिले के चुनाव प्रभारी के तौर पर काम नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि मैं उस बैठक में था, मैं सीएम साहब के साथ हुए निर्णय को बताने आया हूँ, मैं आपके साथ हूँ, कल जो हुआ मैं उसके खिलाफ हूँ। उन्होंने यह बात साफ कर दिया कि जिला विभाजन में जिस तरीके से सरकार काम कर रहे उसके साथ वे नहीं है । इसके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने यह भी घोषणा कर दी कि कांग्रेस उचित बंटवारा होने तक चुनाव का बहिष्कार में जनता के साथ है। इसके बाद भाजपा कांग्रेसी एवं बैकुंठपुर के नागरिकों के द्वारा यह सामूहिक निर्णय लिया कि शहर को बंद कराया जाएगा। इस दौरान 9 बजते ही धीरे-धीरे जैसे दुकानों के शटर उठने लगी आधे घंटे के अंदर शहर के लगभग सभी दुकानें बंद कर दी गई। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा के बड़े नेताओं को एक साथ नगर बंद करने का आह्वान करते देखा गया ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि भाजपा और कांग्रेस ने किसी एक मुद्दे को लेकर एक साथ शहर बंद कराने निकले हो । इसके बाद स्थानीय विधायक बैकुंठपुर दोपहर 12 बजे के आसपास बैकुन्ठपुर के घड़ी चौक पर पहुंची और उन्होंने बैकुन्ठपुर के लोगों को आश्वस्त किया कि कोरिया जिले के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । इसमें वो आम लोगों के साथ है किसी के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान लगातार या नारे लगाए जाते रहे कि जब तक न्याय नहीं तब तक चुनाव नहीं । संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगो को जबरन फॉर्म भरवाया जा रहा है उन्होंने लोगो से कहा कि कोरिया बचाओ मंच विधायक हटाओ मंच में तब्दील हो रहा है जिसका मुझे खेद है मैं आप सभी के साथ हूँ। गौरतलब हो कि कोरिया जिला विभाजन के उपरांत कोरिया जिले के खंडगवा विकासखण्ड को मनेंद्रगढ़ जिले में शामिल करने को लेकर कोरिया जिला मुख्यालय में लगातार विरोध का दौर चल रहा है । जिसके बाद इस अनुचित बंटवारे को लेकर सभी दलों ने सामूहिक रूप से चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दिया था।
संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री के आश्वासन बताया
इस दौरान बैकुंठपुर विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कोरिया जिले की जनता के नाम अपने संबोधन का वीडियो जारी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा कोरिया जिले जनता के नाम मुख्यमंत्री के आश्वासन के संबंध में कहा कि मैं मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गये आश्वासन को आप सबसे बता रही हूू कि कोरिया जिला के विभाजन में किसी भी ग्राम पंचायत जिस जिले में रहना चाहेगा यह हक उनका होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री न साफ कर दिया है कि किसे के साथ कोई कोई अन्याय नहीं होगा । उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस एवं जो भी दल इस बात को लेकर बैकुन्ठपुर और शिवपुर चरचा मैं हो रहे नगरपालिका चुनाव के बहिष्कार की घोषणा किये हैं वह सब अब नामांकन भरे एवं चुनाव में हिस्सा लें।
सीएम से आश्वाशन का मांगा विडियो
कलेक्टर में सभी दलों के उपस्थित लोग कांग्रेस से मांग करते रहे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल कोरिया जिले की जनता को आश्वासन का वीडियो दें। भाजपा ने कहा कि आश्वासन तो सीएम पहले भी दे चुके है। पुलिस और प्रशासन के साथ लोगो की लगातार बातचित के दौरान विधायक, कां्रगेस व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत गोंडवाना के लोग उपस्थित रहे।
गोडवाना के आरोप की होगी जॉच
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और अन्य लोगो के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को 1 दिसंबर को लोगो को ला ला कर नामांकन भरवाने का आरोप लगाया गया है, और जांच कर निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है। जिसके बाद कलेक्टर कोरिया व जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े ने अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दोनो का दल बनाकर शीघ जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
डहरिया बने चुनाव प्रभारी
जिला कोरिया बैकुंठपुर जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री के मना करने के बाद अब कोरिया के नगरीय चुनाव का प्रभार शिव कुमार डहरिया को दिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभार दिया गया है। इस दौरान षाम तक उनके बैकुन्ठपुर पहुॅचने की खबरे भी आ रही है। इस दौरान उन्हे कांग्रेस के साथ आम जनता में चुनाव बहिश्कार को लेकर उपजे आक्रोश को शांत करने की जिम्मेदारी सौपी गई है। अब देखना यह होगा कि वे इसमें किस हद तक कामयाब हो पाते हैं।
as




+ There are no comments
Add yours