Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले में धान की खरीदी को लेकर अन्नदाता नखुश नजर आ रहे है। किसानो का कहना है कि कांग्रेस सरकार पतला धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल और मोटा धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी कर रही है । इसी के साथ कांग्रेस सरकार घोषणापत्र के वादे के मुताबिक 2500 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किस्तों में देगी । यह योजना ऐतिहासिक है कि पुरे देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां की कांग्रेस सरकार किसानों की धान 2500 रुपये की दर से धान खरीदती है। लेकिन पतला धान का उपज होने के बावजूद पतले धान को मोटे धान में खरीदना कहाँ तक सही है किसान कह रहे हैं कि जिला प्रशासन पतला धान को जबरन मोटा धान बताकर खरीद कर रही है। जिससे किसानो को नुकसान हो रहा है।
प्रदेश के किसानों के लिऐ यह एक बड़ी उपलब्धि है कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 2500 रुपये की दर से खरीदी की जा रही है लेकिन सरकार की कांग्रेस सरकार किस्तों में राशी देने की बजाऐ राजीव गांधी न्याय योजना के तहत एक बार में ही समस्त अंतर राशी का भुगतान 21 मई को भुगतान कर देती। ऐसा होने में छत्तीसगढ़ के किसानों की ही बेहतरी होती, सरकार चाहे तो ऐसा कर सकती है।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है। सहायक पंजीयक, सहकारिता विभाग ने बताया कि जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन समस्त उपार्जन केंद्रों में 402 टोकन जारी किए गए हैं। 13 हज़ार 700 क्विंटल धान खरीदी के लिए यह टोकन जारी किए गए हैं।
कॉमन धान का समर्थन मूल्य एक हजार 940 रूपए प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य एक हजार 960 रूपए निर्धारित किया गया है। मक्का एक हजार 870 रूपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस बार राज्य के किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी होगी। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जाएगा।
समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जायेंगे।
बारदाने की दर 18 से बढ़ाकर 25 रूपए
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित किया गया है।
as


+ There are no comments
Add yours