Baikunthpur @ Tahkikat News
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एमसी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में महाविद्यालय में 1 दिसंबर को एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा रैली निकाली गई। यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर ओडगी नाका होते हुए ग्राम ओडगी में एड्स के प्रति आम लोगों को जागरूकता का संदेश देकर समाप्त हुई।
इसी बीच ओडगी नाका में एड्स के प्रति आम लोगों को जागरूकता का संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। जिसमें जिला संगठक भी शामिल होकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के स्टॉफ के.जेड.उस्मानी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, बिक्की राम, नासमा बेगम, दीपशिखा मिश्रा, नीकिता दुबे, अल्का दुबे, जिज्ञासा पटेल, अमरनाथ, विपीन सिंह, महेन्द्र कुमार कुर्रे, प्रतिभा उपाध्याय, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, बिनयामिन लकड़ा एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
as

+ There are no comments
Add yours