टी एस सिंह के संबोधन से लोग नहीं सहमत, फिर भी कल भाजपा ओर कांग्रेस के पार्षद भरेंगे नामांकन…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

दोपहर बाद कई तरह के अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा बैकुन्ठपुर जनता को संबोधित करते हुए कोई विशेष आश्वासन तो नहीं दे सके किंतु उन्होंने एक बात जरूर कहा कि मुख्यमंत्री ने खंडगवा की बात पर अपनी सहमति दे दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा कोरिया से जुड़ाव पुराना रहा है किंतु हमने इस दौरान कई विभाजनों को देखा है । सरगुजा से किस प्रकार कोरिया जिले को बनाया गया एवं सरगुजा जिले के तीन हिस्से कैसे हुए । वह भी उन्होंने आम जनता के साथ शेयर किया ।

किंतु टी एस सिंह देव के इस बात से बैकुंठपुर की जनता एवं अन्य दलों को किसी प्रकार का कोई ठोस आश्वासन एवं विश्वास नहीं मिल सका कि जिस बात को लेकर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान सभी ने मिलकर किया था वह बात अब सरकार ने दूर कर दी । भाजपा ने साफ कह दिया कि हमें कांग्रेस के इस दो मुहे पन पर कोई विश्वास नहीं है किंतु चुनाव में जब हिस्सा लेंगे तो हमारी भी मजबूरी हो जाएगी कि हम चुनाव में भाग ले । भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस में लगातार लोगों को ठगा है एवं बेवकूफ बनाने का काम किया है ।

वे तरह-तरह के झूठे आश्वासन कोरिया मंच के माध्यम से लोगों को देते रहें किंतु अंततः उन्हें चुनाव में जाना था इसलिए वे तमाम किस्म के झूठे आश्वासनों का पुलिंदा खड़ा कर दिए । उन्होंने साफ कहा कि यदि भूपेश सरकार कोरिया विभाजन को लेकर अपनी नीति में या अपनी सोच में कोई बदलाव लाई है तो वह मुख्यमंत्री का कोरिया जिलेवासियो के नाम कोई ठोस आश्वासन का वीडियो सामने क्यों नहीं लाए । इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वे टी एस सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिये तो फिर इनकी बात पर जिले वासी किस तरीके का भरोसा करें ।

उन्होंने कहा कि कल भाजपा के सभी गीत बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा मिलाकर 35 वार्डो के नामांकन दाखिल किए जाएंगे । दूसरी ओर कांग्रेस ने अपनी सूची पहले ही तैयार कर ली थी और वह सूची कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा रायपुर में बीते दिन पीसीसी अध्यक्ष को सौप चुके होने की बात भी लोगो के द्धारा कही जा रही है। इस दौरान घड़ी चौक पर संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंह देव कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता कोरिया बचाओ मंच के सदस्यगण मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours