पीसी में भाजपा बोली कांग्रेस नामांकन करेगी तो भाजपा भी करेगी……………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कांग्रेस डाल-डाल और भाजपा पात-पात की नीति पर आज भी चलती हुई नजर आ रही है। आज शाम भाजपा कार्यालय में आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओ ने कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव में हिस्सा लेगी तो हम भी चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसमें ऐसा नया कुछ बात नहीं है यह लाइन तो बीजेपी की 4 दिन पहले की भी है । किंतु भाजपा ने कांग्रेस की लोकल लीडरशिप पर कई तरह के गंभीर आरोप कहां है कि कांग्रेस लोगों को कोरिया की जनता को धोखा दे रही है ।एक ओर जहां कोरिया बचाओ मंच में कांग्रेस अपने आपको कोरिया वासियों के साथ दिखाते रहे । वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश संगठन के बुलावे पर शिवपुर चरचा एवं बैकुन्ठपुर नगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायपुर पहुंच गए हैं।


इस दौरान पीसी में भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भीम सेन अग्रवाल, अनुराग सिंहदेव और ओम प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे। भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव ने स्थानिय विधायक और संसदीय सचिव पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की विधायक ने जनता के साथ धोखा किया है कोरिया के विभाजन को लेकर आज कई महीने हो गए इन लोगो ने कोई बड़ा निर्णय नही लिया और न ही संसदीय सचिव के पद से इस्तीफा दिया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूची लेकर रायपुर गए है, जिससे साफ पता चलता है कि ये सिर्फ बहिष्कार का प्रोपेगैंडा कर रहे थे। आज कांग्रेस की सरकार के द्वारा अपराधी प्र्रवृत्ति के लोगो व पुलिस कर्मियों की पत्नियों को फॉर्म भरवाया गया है। भाजपा कांग्रेस की इस रवैये की घोर निंदा करती है। हम अभी तक बहिष्कार के निर्णय के साथ रहे, लेकिन आज जो हुआ ऐसे में अपराधियों की सरकार बन सकती है। आज के दिनभर के घटनाक्रम को लेकर भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही है। वही पर कां्रगेस की स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद भाजपा के लोग नामांकन भरेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours