सरकार उतरी जोर जबरदस्ती पर, 8 लोगो को भरवाया नामांकन, देर शाम भाजपा करेगी पीसी……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिला विभाजन के विरोध में सभी प्रमुख दलों के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार के ऐलान के बाद जिले के दोनों नगरी निकाय बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा में प्रदेश की सरकार ने चुनाव बहिष्कार को अपने खिलाफ नाक का विषय बनाते हुए पूरी पुलिस एवं प्रशासन की टीम को चुनाव बहिष्कार के विरोध में सड़क पर उतार दिया । इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा हर तरह से निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रोत्साहित किए जाने की खबरें आ रही । इस दौरान यह भी बात सामने आई कि पुलिस के टीम के द्वारा होमगार्ड के कुछ स्थानीय नागरिक को नगरी निकाय चुनाव में पार्षद उम्मीदवार बनाने हेतु दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

वहीं पर कोरिया कलेक्टर कोरिया एवं संभाग के आईजी भी जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सुबह से डटे हुए हैं । दूसरी ओर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रायपुर तलब होने की स्थिति से यह बात स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार चुनाव बहिष्कार को किस रूप में ले रही है । आज सुबह रायपुर राजीव भवन के लिए रवाना हो गए जिसमें जिला अध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी चुनाव पर्यवेक्षक एवं स्थानीय विधायकों के नजरअंदाजी का भी मुद्दा सामने आ रहा है इस दौरान खबरें तो या रही है कि बीती दिन जैसे ही नगरीय निकाय चुनाव समीक्षा के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक हुई उसमें कोरिया जिले के दोनों ही नगरीय निकाय के दावेदारों की सूची नही होने पर सीएम काफी नाराज नजर आए और इसी के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रायपुर तलब किया गया।

इस दौरान कोरिया बचाव मंच के लोगो ने कहा कि निर्वाचन के काम मे हम कोई भी बाधा नही डालेंगे । लेकिन जो फ़ॉर्म भर रहा हम उसका विरोध समाजिक बहिष्कार करेंगे । मंच के लोगो ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के द्धारा जबरन लोगो को उठाकर लाा जा रहा हे और नामांकन भरवाया जा रहा है। जिसमें षिवपुर चरचा से एक फॉर्म नगर सैनिक की पत्नी का फॉर्म भरवाया गया है। वही पर शिवपुर चरचा से कुछ गैर राजनीतिक लोगों को पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरन चुनाव मैदान में उतार दिया गया ।

बात यहा तक भी नही ठहरा तीन स्वच्छता दीदियों के द्वारा शिवपुर चरचा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13, 4 एवं 7 से फार्म भरे जाने की बात सामने आ रही है। इस दौरान यह भी बताया गया कि शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 7 व 13 से आज नामांकन भरे गए । सभी में एक एक उम्मीदवारो ने पर्चा भरा है। दूसरी ओर बैकुंठपुर नगर पालिका के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हा से 2 लोगो ने फार्म भरा । नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 आज 1 दिसंबर को नगरीय पालिका बैकुण्ठपुर के लिए 22 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिया जिसमें से 8 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया। 1 दिसंबर को नगरीय पालिका शिवपुर-चरचा के लिए 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिया।

भूपेश ने खेल के आगे सब चित


राजनीतिक जानकारों का तो यहां तक कहना है कि भूपेश सरकार ने कोरिया जिले में नामांकन नहीं होने को लेकर अपने नाक का विषय बनाते हुए कोरिया में चुनाव बहिष्कार को तोड़ने के लिए अपनी प्रशासन एवं पुलिस कि तमाम शक्तियों को लगाकर आज बुधवार जबरन लोगों से फार्म भरवाया। फार्म भरने वाले में ऐसे लोग सामने आए जिनका राजनीतिक से कोई सरोकार नहीं है। फार्म भरने वाले कई लोगों ने दिये अपने बयान में कहा कि उन्हें थाने से बुलाकर नामांकन के लिए भेजा गया तो कईयों ने कहा कि उन्हें तहसीलदार ने फार्म भरने के लिए कहा है। वहीं पर जानकार हलको का कहना है कि भूपेश सरकार राजनीतिक विशात पर नई गोटी खेली है जिसमें वे चुनाव बहिष्कार को खत्म करने इस हथकंडे को अपनाया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रायपुर तलबी पर र्चचा का बाजार गर्म

इसके बाद कोरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर को रायपुर तलब कर लिया गया है। जहां दोपहर तक उन्हें कांग्रेस के सभी 35 पार्षदों की सूची के साथ प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है । इस दौरान हमने जब दोपहर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि मैं अभी इस संबंध में कोई बात नहीं कर सकता । दूसरी और कांग्रेस के नेताओ ने दबी जुबान में यह कहना भी शुरु कर दिया कि यदि रायपुर से हमें दबाव डाला जाएगा तो हमारी मजबूरी होगी कि हम चुनाव में हिस्सा लें ।

भाजपा का निर्णय कांग्रेस पर निर्भर


दूसरी ओर भाजपा पार्टी की ओर से भी तमाम तरह की खबरें आ रही हैं किंतु भाजपा ने पहले ही एक बात स्पष्ट तौर पर कह रखा है कियदि कांग्रेस चुनाव में उतरेगी तो उनकी भी मजबूरी होगी कि वे बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा के नगरीय निकाय में हिस्सा लें। दूसरी ओर बड़ी पार्टियों के द्वारा चुनाव में हिस्सा लेने से छोटे दलों का बहिष्कार अपने आप समाप्त हो जाएगा । यही कारण है कि आने वाली 3 एवं 4 तारीख को निर्वाचन कार्यालय में काफी ज्यादा भीड होने की संभावना है । जो भी हो अब आगे सारा कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि नजीर अजहर आज रायपुर में क्या निर्णय लेते हैं क्योंकि उनके निर्णय पर ही कांग्रेसी एवं भाजपा दोनों के चुनाव में भाग लेने का निर्णय होने वाला है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours