400 टीमें करेंगी वैक्सीनेशन, नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए लिया निर्णय
Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले में 2 दिसम्बर को कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े के नेतृत्व में महावैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। 1 लाख टीकाकरण के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग की 400 टीमें सभी विकासखण्डों में टीकाकरण का कार्य करेंगी। टीकाकरण के लिए नर्सिग कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी दल में शामिल होगें। टीकाकरण केंद्रों के साथ ही डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन भी किया जायेगा। कलेक्टर ने इस महाभियान को सफल बनाने सभी अधिकारियों को अपने सम्पूर्ण अमले का उपयोग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने की टीकाकरण करवाने की अपील –
कलेक्टर ने टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोविड 19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पहचान की गई है। जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया गया है। कोरोना वायरस की पिछले दोनों लहर में हुए क्षति को देखते हुए कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीकाकरण करवाकर आप अपने परिवार, अपने जिले, अपने प्रदेश और अपने देश के साथ पूरे विश्व इस कोरोना महामारी से सुरक्षित कर सकते हैं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जिले में 5 लाख से अधिक वैक्सीनेशन किया जा चुका है। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही यह महाअभियान सफल होगा।
मॉनिटरिंग के अधिकारियों को सौंपा दायित्व
स्वास्थ्य विभाग के 400 दलों के द्वारा पूरे जिले में टीकाकरण किया जाएगा। जिला चिकित्सालय, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अमले को वैक्सीनेशन में जी जान से जुटकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विकासखण्डों की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को दायित्व भी सौंपा है। संचालक, गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान रामकृष्ण सोनहत को मॉनिटर करेंगे। डीएफओ बैकुण्ठपुरएमोटेमसु आओ खड़गवां, डीएफओ मनेन्द्रगढ़ विवेकानंद झा भरतपुर, अपर कलेक्टर एवं उप पुलिस अधीक्षक बैकुण्ठपुर एवं संयुक्त कलेक्टर अंकिता सोम मनेन्द्रगढ़ में मॉनिटर करेंगे।
जिले में अब तक साढ़े 5 लाख वैक्सीनेशन –
जिले में कोवैक्शीन के 20 हजार 65 टीके उपलब्ध है और कोविशील्ड के 1 लाख 10 हजार 270 टीके उपलब्ध है। कोविड वैक्शीनेशन के पहले डोज के लक्ष्य 4 लाख 51 हजार 397 के विरूद्व 3 लाख 86 हजार 413 वैक्शीनेशन पूरा किया गया है। वैक्शीनेशन के दूसरे डोज के लक्ष्य 4 लाख 51 हजार 397 के विरूद्व 1 लाख 51 हजार 427 वैक्शीनेशन पूरा किया गया है।
वैक्सीनेशन महाभियान नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
जिले में 2 दिसंबर को कोविड वैक्सीनेशन महाभियान का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान में टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों को शामिल किया जायेगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत नोडल अधिकारी बनाये गये है। वहीं डीएफओ मनेन्द्रगढ़ विवेकानंद झा भरतपुर, डीएफओ बैकुण्ठपुर एमोटेमसु आओ खड़गवां, संचालक, गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान आर रामा कृष्णा सोनहत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार बैकुण्ठपुर एवं संयुक्त कलेक्टर अंकिता सोम मनेन्द्रगढ़ के लिए नोडल अधिकारी होंगी।
जागरूक करने प्रतियोगिता का आयोजन
कोविड 19 से बचाव के सुरक्षा नियमों, उपायों और उपयुक्त व्यवहार के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से आज बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में एस.आई. परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच चार्ट पेपर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिला मिशन समन्वयक यूनीसेफ रूमाना खान ने बताया कि प्रतियोगिता में दिए गए समय सीमा में अभ्यर्थियों द्वारा कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा के सन्देशों पर आधारित स्लोगन लिखे गए। सबसे बेहतर नारा लिखने वाले अभ्यर्थी को प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी देश-विदेश समसामयिकी की किताब देकर पुरस्कृत किया गया।
कोविड 19 अनुरूप व्यवहार एवं टीकाकरण करवाने के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से बैकुंठपुर मुख्य मार्ग में सूबेदार रमेश पुरेना एवं अन्य साथियों के द्वारा आमजनों के बीच मानव श्रृंखला बनायी गई। इस दौरान ए.एस.पी. कोरिया मधुलिका सिंह भी उपस्थित थीं, उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु संदेश दिए गए।
as

+ There are no comments
Add yours