Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले में 11 दिसम्बर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर पारिवारिक, मोटर दुर्घटना, राजस्व, बैंक के ऋण संबंधी, विद्युत, फौजदारी, मजदूरों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, सेवा संबंधी मामले, राहत आपदा प्रकरण, किराया निर्धारण प्रकरण, आबकारी, ट्रैफिक चालान प्रकरण आदि प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
अपर कलेक्टर ने उक्त जानकारी देते समस्त संबंधित विभागों सेे आग्रह किया है कि नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कोविड 19 को ध्यान में रखकर हाइकोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने में सहयोग प्रदान करें। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों के प्रकरणों का निराकरण हेतु अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन कर संख्या एवं सूची निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया है। साथ ही उन्होंने समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार मुनादी के माध्यम से कराने निर्देशित किया है।
as

+ There are no comments
Add yours